बात मेक इन इंडिया की करने वाले पीएम मोदी कपड़े चाइनीज पहनते हैं- राहुल गांधी
नई दिल्ली।एजेंसी।सोमवार को कांग्रेस के बूथ कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आजकल पीएम मोदी आंख से आंख नहीं मिला पाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने रोजगार देने की बात कही थी लेकिन रात 8 बजे उन्होंने नोटबंदी कर डाली। राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि उसने सबकुछ बर्बाद करके रख दिया।
पुलवामा हमले पर भी राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने ही मसूद अजहर को जेल से रिहा किया था। राहुल गांधी ने कहा कि एनएसए अजीत डोभाल ही मसूद अजहर को कंधार छोड़ने गए थे। राहुल गांधी ने बयान दिया कि कांग्रेस के दो पीएम शहीद हुए हैं और ये पार्टी किसी के सामने झुकती नहीं है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि वो मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन पीएम मोदी के जूते, चप्पल, कपड़ों पर मेड इन चाइना लिखा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वो पीएम मोदी बिना किसी एजेंडे के चीन दौरे पर गए थे।

