आध्यत्मिक ऊर्जा के पुंज है धार्मिक अुनष्ठानः जस्टिस कोकजे
हरिद्वार।देवभूमि खबर। श्री भारत माता आराधना महायज्ञ में हिमाचल के पूर्व राज्यपाल एवं विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्टिस विष्णु सदाशिव कोकजे ने भाग लेकर संतजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हांने कहा कि आध्यत्मिक, धार्मिक अनुष्ठानों से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। धार्मिक अनुष्ठान और संत आध्यात्मिक ऊर्जा के पुंज हैं जिनके सानिध्य में आने से सकारात्मक विचारों, ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्हांने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज ने श्री भारत माता आराधना महायज्ञ का आयोजन कर एक अनूठी पहल की है। अपने वीर जवानों की रक्षा के लिए भारत माता को प्रसन्न करने का यह अनुपम आयोजन है। भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि
महाराज ने कहा कि स्व. अशोक सिंघल के उत्तराधिकारी के रूप में विश्व हिन्दू परिषद को एक योग्य अध्यक्ष मिले हैं। जिनके नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद उत्तरोतर देश एवं समाज की सेवा कर रही है। आयोजन स्थल पर जस्टिस कोकजे का स्वागत भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध न्यासी आई.डी. शर्मा शास्त्री, श्रीमहंत ललितानन्द गिरि, भूपेन्द्र कौशिक, सुधीर अग्रवाल, समीर अग्रवाल, सुरेश केडिया, ओमप्रकाश भट्ट आदि ने किया। उन्हांने वर्तमान परिप्रेक्ष में राजनीति में आ रही दंभ की भावना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीति में वैमनस्य, अप्रिय भाषा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। विष्णु सदाशिव कोकजे ने हर क्षेत्र में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उसके पश्चात भी उनकी विनम्रता और सरलता प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। इस अवसर पर श्रीमहंत ललितानन्द गिरि, आई.डी. शर्मा शास्त्री, ओमप्रकाश भट्ट, राजश्री शर्मा, विजेन्द्र वाजपेयी, कैलाश गुप्ता, आई.डी. त्रिवेद्वी, स्वामी मनीषानन्द, ब्रह्ममित्रानन्द, महंत शिव पूजन, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास, अनिल मिश्रा, वीरेन्द्र शर्मा, नवीन शर्मा सहित देश-विदेश से आये सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

