लोक सभा सामान्य निर्वाचन को शान्तिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से संपंन करवाने में सहयोग करे :मंगेश

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरान्त मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर जिला कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोक सभा सामान्य निर्वाचन को शान्तिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से संपंन करवाने में सहयोग प्रदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के मानकों को सभी को हरहाल में पालन करना अनिवार्य होगा। कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों और सरकारी प्रापर्टी में स्थापित विभिन्न राजनैतिक दलों अथवा व्यक्ति विशेष की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आने वाली सामग्री (होर्डिंग, फोटो) को हटाने के लिए हर क्षेत्र टीमे नियुक्त की गयी है। इसी के साथ ही बस अड्डो, सामान्य मार्गों के साथ ही सरकारी भवन कार्यालयों इत्यादि से भी ऐसी सामग्री फोटो, चार्ट इत्यादि को हटाया जा रहा है।     जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थलों पर सभा-रैली इत्यादि की अनुमति पहले उस दल और प्रत्याशी को दी जायेगी, जो पहले सभी औपचारिकताओं को पूरी करता हुआ आवेदन पहले देगा। उन्होंने कहा कि कोई सामान्य नागरिक सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करता है तो आयोग संज्ञान लेकर जरूरी कार्यवाही करेगा। उन्हांेने कहा सामान्य जानकारी 1950 टोल-फ्री नम्बर पर भी प्राप्त की जा सकती है तथा सीबिजिल नामक ऐप से निर्वाचन से संबंधित विभिन्न अनुमति, आवेदन किया जा सकता है।     जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों और अभ्यर्थियों को ऐसे सभी कार्यो से ईमानदारी के साथ बचना चाहिए, जो निर्वाचन विधि के अधीन भ्रष्ट आचारण और अपराध है जैसे कि मतदाताओं को रिश्वत देना, मतदाताओं को डराना-धमकाना, मतदाताओं का प्रतिरूपण, मतदान केन्द्र के सौ मीटर के भीतर मत याचना करना, मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय को खत्म होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान सार्वजनिक संभाये करना और मतदाताओं को वाहन से मतदान केन्द्र ले जाना और वहां से वापस लाना। उन्हांेने कहा कि राजनैतिक दलों और अभ्यर्थियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके समर्थक अन्य दलों द्वारा आयोजित सभाओं-जुलूस आदि में बाधाएं उत्पन्न न करें या उन्हें भंग न करें। एक राजनैतिक दल के कार्यकताओं या शुभचिंतकों को दूसरे राजनैतिक दल द्वारा आयोजित सार्वजनिक सभाओं में मौखिक रूप में या लिखित रूप से प्रश्न पूछकर या अपने दल के पर्चे वितरित करके गड़बड़ी पैदा नही करनी चाहिए। किसी दल द्वारा जुलूस उन स्थानों से होकर नहीं ले जाना चाहिए, जिन स्थानांे पर दूसरे दल द्वारा सभायंे की जा रही हो। एक दल द्वारा लगाये गये पोस्टर दूसरे दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हटाये नही जाने चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यकारणी सदस्य कुलदीप काला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री देवेन्द्र झिक्ंवाण, जिला महामंत्री कांग्रेस नरेन्द्र सिंह रावत, महाबीर रौथाण, शैलेन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत, अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डे, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बृजेश कुमार तिवाड़ी, डिप्टी कलेक्टर मायादत्त जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए इन्हीं बातों को साझा किया और मीडिया को भी आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सक्रिय सहयोग करने की बात कही। उन्होंने मीडिया से कहा कि किसी एक राजनैतिक दलों और व्यक्ति विशेष के पक्ष वाली पेड न्यूज जारी करने को लेकर जनपद में एमसीएमसी प्रकोष्ठ और समिति नजर रखे हुए है।

देवभूमि खबर

Related articles