टिहरी सीट पर पूर्व और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर घमासान
देहरादून। देवभूमि खबर।टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। दरअसल यहां से टिकट की दावेदारी दोनों ही पूर्व और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कर रहे हैं। लेकिन दोनों ही अपना भविष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले पर छोड़ रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार तय होने में अभी वक्त है। पर, अटकलों का बाजार गर्म है कि टिहरी सीट पर चुनाव के पहले कांग्रेस के अंदर कड़ा मुकाबला है और टिकट की दावेदारी की टक्कर पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और मौजूदा अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बीच है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि अगर राहुल गांधी कहेंगे तब अलग बात होगी। लेकिन अभी कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता है कि वह प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि आवेदन करना और कुछ बात कहना बिल्कुल अलग विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यह सब होता ही है।

