HTML tutorial
HTML tutorial

भाजपा सरकार आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है: वालिया

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। अखिल भारतीय किसान कांगेस ने भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे आचार संहिता के उल्लंघन की घटना से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराये जाने तथा दोषियों के विरूध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। बुद्धवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत मे अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  राम कुमार वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। भाजपा सरकार लोक सभा का चुनाव घोषित होने तथा देश प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद भी आचार संहिता उल्लंघन करने का कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत 12 मार्च को रूडकी जिला हरिद्वार के किसानों के बैंक एकाउंट में दो-दो हजार रूपये बैंक खातों में डाले जा रहे हैं। जिसमें एक किसान हरपाल त्यागी निवासी रूडकी के बैंक एकाउंट में दो हजार रूपये डाले गये। उन्होंने कहा कि हम मुख्य निर्वाचन अधिकारी से आग्रह करते हैं कि इस सम्बंध में तत्काल समुचित कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर करण सिंह, मोहित ग्रोवर, हाजी शहीद हसन, राम कुमार वालिया आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles