HTML tutorial
HTML tutorial

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने की थाईलैंड पर्यटन कार्यक्रम की मेजबानी

Spread the love

देहरादूनदेवभूमि खबर।  वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर इंडिया ने अपने परिसर में पर्यटन कार्यक्रम अमेजिंग थाईलैंड गोल्डन एक्सपीरियंस की मेजबानी की। कार्यक्रम थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य थाईलैंड में वरिष्ठ नागरिक यात्रा को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम विशेष रूप से वरिष्ठ यात्रियों के लिए थाईलैंड को शोकेस करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। यह उन यात्रियों के लिए एक आदर्श गंतव्य है जो नए स्थलों की खोज करना पसंद करते हैं।

कार्यक्रम थाईलैंड के लोकप्रिय स्थलों और अन्य आकर्षण गतिविधियों पर एक प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ। यह वरिष्ठ यात्रियों को दी जाने वाली  सुविधाओं पर केंद्रित रहा। अतिथियों को बुटीक होटल और रिसॉर्ट्स, स्टार रेस्तरां, लक्जरी डिनर, फ्लोटिंग मार्केट और थाई कुकिंग क्लासेस जैसी गतिविधियों की जानकारी दी जिसका लुत्फ वह थाईलैंड में उठा सकते हैं। मौके पे मौजूद लोगों को हर उस चीज के बारे में निर्देशित किया गया जो थाईलैंड को उनके लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को प्रामाणिक थाई डेसर्ट बनाने, पारंपरिक थाई मालिश का अनुभव करने और स्वादिष्ट थाई व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर दिया।
इस अवसर पर, थाइलैंड नई दिल्ली के पर्यटन प्राधिकरण के निदेशक, इजराइल स्टापनेसेथ ने कहा, “वरिष्ठ नागरिक यात्री जो 55 वर्ष से अधिक आयु के हैं  घूमना पसंद करते हैं। ऐसे यात्रियों की खर्च करने की क्षमता अधिक होती है और वे समूहों में यात्रा करना पसंद करते हैं। समय की साथ इस क्षेत्र में यात्रा बहुत लोकप्रिय हो रही है।” उन्होंने आगे कहा, इन सभी कारणों  के अलावा, थाई आतिथ्य की गर्मजोशी  प्रमुख कारणों में से एक है जो थाईलैंड को वरिष्ठ यात्रियों के बीच पसंदीदा छुट्टी का स्थान  बनाता है। इस अवसर पर, डब्ल्यूआईसी इंडिया नाजिया इजुद्दीन की अध्यक्ष ने कहा, “कई कारण हैं जो थाईलैंड को वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प बनाते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles