राहुल गांधी द्वारा गैरसैंण पर मौन धारित रहना निराशा भरा रहा है:मनोज ध्यानी

Spread the love

देहरादून ।देवभूमि खबर। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का धरना आज 180 भी जारी रहा |राजधानी निर्माण अभियान के मीडिया प्रवक्ता मनोज ध्यानी ने कहा कि 06 माह के इस सफर में स्थायी राजधानी के लिए निर्माण अभियान ने धरना के साथ साथ अनेकों कार्यक्रम किये। उन्होंने कहा कि चुनावों में राजधानी गैरसैण की बात करने वाले दलों ने राज्य स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया वंही आम चुनाव 2019 के मद्देनजर आज दून में संपन्न हुई रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गैरसैंण पर मौन धारित रहना निराशा भरा रहा है|गैरसैंण राजधानी अभियान से जुड़े लोगों ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में कंही भी जन मुद्दो पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण जैसे अति महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरी तरह से चुप्पी साधी ह इससे लगता है कि प्रदेश की कांग्रेस कितनी जिम्मेदारी से काम कर रही है|मीडिया प्रवक्ता मनोज ध्यानी ने कहा कि केवल जनता की लड़ाई के द्वारा ही प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण का हल प्राप्त किया जा सकता है| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने *नोटा को एक विकल्प* के रूप में चुनने की जो रणनीति बनाई है, उसको तीव्र बनाने पर अब तेजी लानी होगी| अभियान के सक्रिय सदस्य विजय से रावत ने कहा कि यूं लग रहा है कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों काँग्रेस और भाजपा के पास उत्तराखंड को देने के लिए बहुत अधिक कुछ नहीं है| उन्होंने कहा कि अब उनकी निगाह पूरी तरह से भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी रहेंगी कि वह गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर किस प्रकार का स्टैंड लेते हैं।इस अवसर पर संघर्ष पूरन सिंह राणा, संदीप रावत, निशांत रावत, सुबोध कुमार, प्रवीण कुमार गुसाईं, गोपाल, एपीजे बाल, जेपी पांडे, सावित्री नेगी, विशंभर दत्त बौंठियाल, सुभाष रतूड़ी, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, गोपाल चमोली, विजय सेमवाल, किशन सिंह, मनोज कुमार बड़ोला, तुलसीराम, विजय सिंह पंवार, रविंद्र प्रधान, आनंद भट्ट, सूबेदार भोपाल सिंह बिष्ट, प्रशांत बडोनी, कमल कांत, सोन सिंह रावत, प्रदीप गुसाईं, राजेंद्र प्रसाद, देवेंद्र चमोली, संजय किमोठी, संजय थपलियाल, अखिलेश व्यास, गंगाधर वशिष्ठ, सुभाष त्यागी, जी के भट्ट, सचिन थपलियाल, संदीप सेमवाल, शकुंतला खंतवाल, रवि नेगी, चंडी राठौर, प्रदीप गुप्ता अनिल पाल, राजेश्वर उत्तराखंडी, हरीश थपलियाल, प्रभाकर, शीशपाल सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, देव नेगी, प्रवीण अवस्थी, वीरेंद्र सिंह, सुरेश नेगी, आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles