महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन 

Spread the love

हल्द्वानी।देवभूमि खबर। हल्द्वानी के हीरानगर 62 अभिलाषा भवन में महिलाओं की बैठकी होली का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने रसिया को नार बनाओ री और रघुवंशी राम खेले होली, री चुनरी में पड़ गयो दाग री, रंग में भिगोया मेरा चीर के साथ अनेक होलीओं की धूम मचाई और महिलाओं ने अबीर गुलाल से एक दूसरे को होली की बधाई दी। होलियों के संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। अपने उत्तराखंड में बसंत पंचमी से होली का आगाज हो जाता है, साथ ही घर घर गाई जाने वाली होली का प्रचलन महा शिवरात्रि से प्रारंभ हो जाता है। महिलाएं इस फाल्गुन में आने वाले मुख्य त्यौहार के लिए बड़ी उत्साहित रहती है। महिलाएं अपने घर में बड़े स्वादिष्ट पकवान तैयार करती है। इस मौके पर सुनीता जोशी ,मीरा जोशी ,जया पंत ,रेनू पंत ,मानसी पंत ,तनूजा पांडे पुष्पा पांडे ,विमला जोशी के साथ हीरा नगर के समस्त निवासी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles