जिसकी चोरी पकड़ी गई वो चौकीदार है या चोर:
नई दिल्ली।एजेंसी।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन पर निशाना साधते हुए कहा ‘जिसकी चोरी पकड़ी गई वो चौकीदार है कि चोर है? अगर चोर ही चौकीदार का तगमा डाल के चलेगा तो चौकीदारी कौन करेगा। यह हालत मोदी जी की है।
राफेल को सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे कीमत बताने को तैयार नहीं हैं। ऐसा भ्रष्टाचार कभी देखने को नहीं मिला। अब तो चौकीदारों को भी शर्म आनी लगी है’। मध्य प्रदेश के कटनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से मुखातिब हुए।
चुनाव लड़ने के सवाल पर कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे और कौन सी मुश्किल सीट है दिग्विजय ने कहा यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व का ठेका ले लिया है. मैं भी हिंदू हूं और बीजेपी के नौटंकीबाजों से कहीं ज्यादा बेहतर हूं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से बीजेपी और मोदी जी घबराए हुए हैं।


