नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love
देहरादून ।थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उनके साथ दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से नाबालिक युवतियों को बरामद कर परिजनों के  सुपुर्द किया।

दिनांक 12/05/2024 को वादिनी द्वारा थाना हाजा पर आकर तहरीर दी कि उनकी व उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी मित्र की नाबालिक पुत्रियां किसी काम से घर से बाहर गए थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे हैं। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर तत्काल उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से दोनों नाबालिक लड़कियों को सहस्त्रधारा से बरामद करते हुए उन्हें भगाने वाले 02 अभियुक्तों साहिल व अहतशाम को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में नाबालिक युवतियों ने गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई गई, जिस पर अभियोग में धारा 376 व पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्तो को माo न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

देवभूमि खबर

Related articles