देहरादून।उत्तराखंड शासन ने कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा 27 अधिकारियों को पदोन्नति की स्वीकृति प्रदान की है। ये अधिकारी उत्तराखंड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अंतर्गत आते हैं। इन अधिकारियों की चयन श्रेणी वेतनमान ₹78,800 – ₹2,09,200 (Level-12) से विशेष श्रेणी वेतनमान ₹1,23,100 – ₹2,15,900 (Level-13) में पदोन्नति की गई है।
यह आदेश माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निर्णयों के अधीन रहेगा, जिनमें कुछ याचिकाओं का निस्तारण अभी शेष है। इस सूची में अधिकारियों का क्रमांक उनकी वरिष्ठता क्रम से संबंधित नहीं है।
पदोन्नत अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
अशोक कुमार, सादिया आलम, ललित नारायण मिश्र, अशोक कुमार पाण्डेय, विनीता त्रिवेदी, अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार बरनवाल, मुहम्मद नासिर, इला गिरी, राहुल कुमार गोयल, जयभरत सिंह, वीर सिंह, त्रिलोकी सिंह, सुंदर लाल सेमवाल, मोहन सिंह, गिरीश चंद्र गुणवन्त, शिवचरण त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र डुम्का, चन्द्र शेखर मर्तोलिया, हेमंत कुमार वर्मा, सत्येंद्र सिंह चौहान, जनार्दन चंद्र काण्डपाल, नासिर हुसैन, अशोक कुमार जोशी, अरविंद कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्रा, प्यारे लाल।