देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले सम्मान और पदकों में बदलाव किया है। अब तक पुलिसकर्मियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, और अति/उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाते थे।
हाल ही में हुए संशोधन के बाद, इन पदकों में नई श्रेणियों को जोड़ा गया है, जिसमें पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड और सिल्वर) शामिल हैं। इस निर्णय के तहत निम्नलिखित पदक और डिस्क प्रदान किए जाएंगे:
- राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
- मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
- पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड)
- पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर)
नए दिशा-निर्देशों (एसओपी) में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन पदकों और डिस्क की संख्या विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्धारित की गई है, जिनमें राजपत्रित, अराजपत्रित, कार्यालय स्टाफ, फील्ड स्टाफ, और हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में कार्यरत पुलिसकर्मी शामिल हैं।