देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री, अधिवक्ता बी.डी. रतूड़ी (77) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनका निधन कल सायं 4 बजे हुआ। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि उनका संघर्ष और योगदान सदैव याद रहेगा, और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आंदोलनकारी मंच लामबंद रहेगा।
रतूड़ी जी ने पृथक उत्तराखंड राज्य की लड़ाई में स्व. बडोनी जी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्ष जेल, गिरफ्तारी, धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल और रेल रोको जैसे आंदोलनों से जुड़ा रहा।
अंतिम संस्कार आज, 28 सितंबर को प्रातः 9:30 बजे धर्मपुर सुमन नगर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगा।