शहीद भगत सिंह की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

टिहरी । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पवार के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि अब समय आ गया है कि भगत सिंह के आदर्शों पर चलकर कांग्रेस को पुनः मजबूत करने का संकल्प लिया जाए। उन्होंने भगत सिंह को स्वतंत्रता संग्राम के नायक बताते हुए कहा कि वे ब्रिटिश शासन के प्रबल विरोधी थे और देश की आजादी के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया।

इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री धरती रावत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सर्फ अली, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत, पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गब्बर सिंह, नफीस खान, और प्रवीन रावत सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां को लेकर पोस्टर का किया गया विमोचन

Spread the love रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल माँ नैना देवी मंदिर में 68 वां दुर्गा पूजा महोत्सव 8 से 12 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।जिसमे समिति सदस्यों ने अपनी अपनी बात रखी और दुर्गा पूजा […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279