भड़काऊ नारों और सड़क जाम करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, चार मुकदमे दर्ज

भड़काऊ नारों और सड़क जाम करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, चार मुकदमे दर्ज
Spread the love

हरिद्वार। विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारे लगाकर माहौल खराब करने की साजिश करने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। “सर तन से जुदा” जैसे भड़काऊ नारे लगाकर लोक शांति में विघ्न डालने और सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने के मामलों में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज किए हैं।

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में 4 और 5 अक्टूबर 2024 को हरिद्वार जिले के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए गए थे। इनमें असामाजिक तत्वों द्वारा भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया गया, जो हेट स्पीच की श्रेणी में आता है।

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर और बसेड़ी में हुए घटनाक्रम पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं, जबकि ज्वालापुर और सिडकुल क्षेत्र में हुए प्रदर्शनों में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी भड़काऊ संदेश या लोक शांति भंग करने की कोशिशों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles