पल्टन बाजार में महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए डीएम ने 12 लाख की धनराशि स्वीकृत की, 15 स्थानों पर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे

पल्टन बाजार में महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए डीएम ने 12 लाख की धनराशि स्वीकृत की, 15 स्थानों पर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे
Spread the love

देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल ने पल्टन बाजार में व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पुलिस विभाग को 12 लाख रुपये की धनराशि निर्गत की गई है।

पहले चरण में 15 स्थानों पर 22 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। यह कदम व्यापारियों की लंबे समय से चल रही मांग का समाधान करेगा और बाजार में सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इससे पहले, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ भी स्थापित किया गया था।

देवभूमि खबर

Related articles