आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने पंचाचुली बेस कैंप ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकीय सुविधाओं का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

Spread the love

पिथौरागढ़। अपने चार दिवसीय जनपद भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी के साथ पंचाचुली बेस कैंप तक ट्रैकिंग की। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और ट्रैक में फिसलन पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने यात्रा मार्ग पर पाटल लगाने के निर्देश दिए।

ट्रैकिंग के दौरान आयुक्त और जिलाधिकारी ने प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता को देखकर इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही, स्थानीय गाइड से उच्च हिमालयी वनस्पतियों, पुष्पों और विभिन्न वृक्षों की प्रजातियों की जानकारी ली। दुर्घटना की स्थिति में पर्यटकों के रेस्क्यू हेतु व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

यात्रा मार्ग पर कूड़ा मिलने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और कूड़ा फैलाने वालों पर चालान करने के निर्देश दिए। बेस कैंप पर पर्यटकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और सुधार के लिए फीडबैक लिया। साथ ही, ट्रैक्टर्स के विश्राम हेतु निर्मित पॉट्स की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व आयुक्त ने धारचूला के दारमा घाटी क्षेत्र में विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी पुलिस का सघन अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों के वाहन सीज, डीएल निरस्त

Spread the love पौड़ी। शादी और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए, पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पौड़ी जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279