केदारनाथ उपचुनाव में शीशपाल सिंह बिष्ट ने कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश की, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपनी दावेदारी का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह को सौंपा। बिष्ट ने कहा कि अगर पार्टी उन पर विश्वास करती है, तो वे केदारनाथ विधानसभा में कांग्रेस को जीत दिलाने में सक्षम होंगे।

बिष्ट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 7 सालों में भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा की उपेक्षा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री की हालिया घोषणाओं को चुनावी चाल करार देते हुए कहा कि अब भाजपा जनता के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ की पढ़ी-लिखी जनता भाजपा के झूठे वादों और प्रलोभनों को भली-भांति समझ रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी केदारनाथ उपचुनाव को एकजुट होकर लड़ेगी और भाजपा को भारी मतों से हराएगी, जैसा कि पहले बद्रीनाथ और मंगलोर उपचुनाव में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस का 21 अक्टूबर को कुमाऊं कमिश्नरी नैनीताल घेराव, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Spread the love देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने 21 अक्टूबर 2024 को प्रदेश में बिगड़ते सामाजिक सौहार्द, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नरी नैनीताल के घेराव की घोषणा की है। इस प्रदर्शन में प्रदेश […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279