कांग्रेसी नेताओं ने धामी सरकार के खिलाफ निकाली जनाक्रोश रैली

Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश रैली में धामी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। रैली से पहले पंत पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और कमिश्नरी का घेराव करने का ऐलान किया।

विपक्षी नेता यशपाल आर्य ने रैली की अगुवाई की, जिसमें राज्य सरकार पर निकाय चुनाव कराने में विफलता और भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगाने का आरोप लगाया। कांग्रेसी नेताओं ने जल, जंगल, और जमीन पर स्थानीय निवासियों के अधिकार की मांग की और कहा कि कृषि सुधार और उद्योगों की कमी के कारण लोग पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धामी सरकार विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह कर रही है और धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव कुमार ने नैनीताल की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सरकार की निष्क्रियता की आलोचना की।

रैली में शामिल नेताओं में यशपाल आर्य, करन मेहरा, सुमित, संजीव आर्य, राहुल छीमवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल और अन्य प्रमुख कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। रैली के अंत में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, हल्द्वानी के विधायक सुमित पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल विधायक मनोज तिवारी पूर्व विधायक रंजीत रावत कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, गोपाल बिष्ट, सतीश नैनवाल, मुकेश जोशी, खष्टी बिष्ट, हिमांशु पांडे, डॉ. महेंद्र पाल, निवर्तमान नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी राजेंद्र खनवल गणेश उपाध्याय राजेंद्र व्यास जितेंद्र पांडे,गौरव जोशी गुड़ु , सुनील महरा आदि मौजूद रहे। रैली के अंत मैं कांग्रेसियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सोपा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने बस्तियों के नियमितीकरण पर भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

Spread the love देहरादून।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने देहरादून की मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के मामले पर भाजपा सरकार पर जानबूझकर इसे लटकाने का आरोप लगाया है। गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मलिन बस्तियों के नियमितीकरण का कार्य अधूरे मन से किया और इसे तीन-तीन […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279