सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल कर्मचारियों के साथ धोखा देने का लगाया आरोप, नियमितीकरण की मांग की

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल कर्मचारियों के प्रति कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा छह साल पहले उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश के बावजूद राज्य की धामी सरकार ने कर्मचारियों के हितों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी, जो अब खारिज हो गई है।

धस्माना ने भाजपा सरकार के इस कदम को कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि अब सरकार रिव्यू पिटिशन दाखिल करने की तैयारी कर रही है, जिससे भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 22,000 से अधिक उपनल कर्मचारी वर्षों से नियमितीकरण की उम्मीद में सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें नियमित करने में बाधा डाल रही है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि वर्ष 2021 में जब कर्मचारियों का आंदोलन अपने चरम पर था, तब भाजपा के मंत्रियों ने उन्हें झूठे आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवा दिया था।

धस्माना ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी उपनल कर्मचारियों के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर कर्मचारियों के समर्थन में कदम उठाने का आग्रह करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत में आतिशबाजी की 3000 वर्षीय परंपरा, नमन कृष्ण भागवत किंकर महाराज ने किया ऐतिहासिक वर्णन

Spread the love रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर महाराज नमन कृष्ण भागवत किंकर ने व्हाट्सएप के माध्यम से जिला संवाददाता ललित जोशी को आतिशबाजी के इतिहास पर एक महत्वपूर्ण संकलन भेजा है। इसमें उन्होंने बताया है कि भारतीय संस्कृति में लगभग 3000 वर्षों से उत्सवों और […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279