निकम्मे अधिकारी और कर्मचारी को जबरन रिटायर सही, भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई कब : रघुनाथ सिंह नेगी

निकम्मे अधिकारी और कर्मचारी को जबरन रिटायर सही, भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई कब : रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सरकार के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें निकम्मे अधिकारियों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे सराहनीय कदम बताया लेकिन सवाल उठाया कि भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार मंत्रियों पर कब कार्रवाई होगी?

नेगी ने कहा कि सरकार में बैठे कुछ मंत्री प्रदेश को लूटने में लगे हैं। वे जनता के सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं, खुलेआम गालियां दे रहे हैं और गुंडागर्दी पर उतारू हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि ऐसे निकम्मे मंत्रियों को कब बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अधिकारी और कर्मचारी भी इन्हीं भ्रष्ट मंत्रियों और सरकार की नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं। अब कोई भी फाइल बिना सुविधा शुल्क के आगे नहीं बढ़ती। जायज कामों की पत्रावलियाँ या तो रास्ते में ही गायब हो जाती हैं या जानबूझकर रोक दी जाती हैं। प्रदेश में सिर्फ माफियाओं और सेटिंगबाजों के काम हो रहे हैं, जबकि आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही।

नेगी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रदेश के हर कोने से आवाज आ रही है कि इतनी “ईमानदार और सुशासित” सरकार पहले कभी नहीं देखी गई।

इस पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार और प्रवीन शर्मा पिन्नी भी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles