टिहरी पुलिस ने गुम हुए डेढ़ लाख रुपये से अधिक के तीन मोबाइल खोजकर लौटाए, मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी
मुनि की रेती पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए 02 आईफोन और 01 सैमसंग फोन
टिहरी ।टिहरी पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य के तीन गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के निर्देश पर CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों की खोजबीन की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में थाना मुनि की रेती पुलिस ने फरवरी माह में गुम हुए 03 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे।
मोबाइल मिलने पर स्वामियों ने टिहरी पुलिस का आभार जताया और इस कार्य की सराहना की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि गुम हुए मोबाइलों की तलाश जारी रहेगी।
बरामद मोबाइलों का विवरण:
📱 iPhone 13 – ₹70,000/-
📱 iPhone 12 – ₹60,000/-
📱 Samsung A33 – ₹25,000/-
टिहरी पुलिस का यह प्रयास तकनीक और सतर्कता के बेहतर समन्वय का उदाहरण है, जिससे नागरिकों को उनके खोए हुए कीमती सामान वापस मिल रहे हैं।

