होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु मसूरी कोतवाली में गोष्ठी आयोजित
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा 11 मार्च 2025 को कोतवाली मसूरी में जनप्रतिनिधियों, सीएलजी मेंबर्स, पीस कमेटी और विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में सभी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों से अवगत कराया गया और होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पीस कमेटी और विभिन्न समुदायों के लोगों ने पर्वों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

