9वीं कक्षा में असफल होने के डर से लापता 13 वर्षीय छात्र को घनसाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

Spread the love

टिहरी ।जिले के घनसाली क्षेत्र में 9वीं कक्षा में असफल होने के डर से लापता हुए एक 13 वर्षीय छात्र को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया। रिजल्ट आने के बाद वह स्कूल से घर नहीं लौटा था, जिससे परिजन चिंतित हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और आखिरकार उसे सुरक्षित ढूंढ निकाला।

दिनांक 29.03.2025 को रवि सिंह (काल्पनिक) पुत्र गोपाल सिंह, उम्र 13 वर्ष, अनुत्तीर्ण होने के कारण घर वापस नहीं लौटा। रिजल्ट में असफल होने की वजह से वह कल से ही लापता था। उसने स्कूल ड्रेस – नीली शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी थी। उसके गुमशुदा होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, निर्देशानुसार थाना घनसाली पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई।

तलाशी अभियान के तहत एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जबकि दूसरी टीम ने विभिन्न गाड़ियों में खोजबीन की। इस दौरान, टैक्सी स्टैंड घनसाली के पास बालक मिल गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि फेल होने के डर से वह घर नहीं जाना चाहता था।

पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग की और उसे सकुशल उसके पिताजी के सुपुर्द कर दिया। बेटे को वापस पाकर उसके परिवार ने पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रि और ईद के मद्देनजर पौड़ी पुलिस ने की शांति व्यवस्था को लेकर बैठक

Spread the love पौड़ी नवरात्रि और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोतवाली पौड़ी और थाना लक्ष्मणझूला में पुलिस द्वारा सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी […]