माध्यमिक शिक्षा विभाग ने फिर जीती चल वैजयंती ट्रॉफी

Spread the love


सचिवालय अंतर विभागीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 15 विभागों के अधिकारियों ने दिखाया दमखम

देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब के तत्वावधान में दिनांक 30 मार्च 2025 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर के एथलेटिक्स फील्ड में चतुर्थ सचिवालय अंतर विभागीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 सरकारी विभागों के लगभग 130 पुरुष एवं महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि अपर सचिव खेल, उत्तराखंड शासन श्री अतर सिंह रहे। समापन समारोह में भारतीय स्टेट बैंक, सचिवालय शाखा की मुख्य प्रबंधक श्रीमती आरती थपलियाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर लगातार दूसरी बार चल वैजयंती चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

इस अवसर पर सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष श्री ललित चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीता कौल, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह घीगा, सलाहकार श्री जीवन सिंह बिष्ट, श्रीमती प्रमिला टम्टा, श्रीमती निधि, श्री चंद्रशेखर, श्री सुभाष लोहनी, श्रीमती गोदावरी रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को मिला नियमित ट्रेन का दर्जाअब सप्ताह में 4 दिन चलेगी ट्रेन, किराया होगा कम

Spread the love देहरादून।। उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को नया आयाम देते हुए टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने […]