टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को मिला नियमित ट्रेन का दर्जाअब सप्ताह में 4 दिन चलेगी ट्रेन, किराया होगा कम

Spread the love

देहरादून।। उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को नया आयाम देते हुए टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने इसे “उत्तराखंड की आर्थिकी और पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम” बताते हुए कहा कि इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, जिससे स्थानीय कारीगरों को सीधा लाभ होगा।

टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस (15092) अब सप्ताह में चार दिन – सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को टनकपुर से चलेगी। वापसी में दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस (15091) मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और सोमवार को संचालित होगी।

इस एक्सप्रेस ट्रेन में 16 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी, शयनयान और साधारण द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं।

टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस के संचालन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच यातायात सुगम होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून में कुट्टू के आटे से बीमार हुए 90 लोग, जांच और जब्ती जारी, पुलिस ने की आमजन से अपील

Spread the love देहरादून ।नवरात्रि पर्व के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करने से करीब 90 लोग बीमार हो गए, जिनका उपचार कोरोनेशन व दून अस्पताल में चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान द्वारा विकासनगर व पटेलनगर क्षेत्र से कुट्टू का […]