देहरादून में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक लोग बीमार, सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

Spread the love

देहरादून ।फूड प्वाइजनिंग के कारण 100 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिनमें से 66 मरीज कोरोनेशन अस्पताल और 44 मरीज दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। प्रारंभिक जांच में सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट की संभावना जताई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अस्पतालों में बेड बढ़ाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहारनपुर से जिस दुकान के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ था, उसे सील कर दिया गया है और अन्य संबंधित दुकानों को भी सूचना दे दी गई है। सहारनपुर प्रशासन को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य सचिव को पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और अन्य विभाग मिलकर जांच करेंगे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनन मामले पर त्रिवेंद्र रावत के आरोपों का मुख्यमंत्री धामी दें जवाब : धीरेंद्र प्रताप

Spread the love देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खनन मामले में लगाए गए आरोपों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के आरोप गंभीर हैं, और मुख्यमंत्री को […]