मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग के सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में परिवहन विभाग के अंतर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त 08 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में परिवहन क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिकारी वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम के पालन और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। नव नियुक्त अधिकारियों से उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव एवं परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी सहित परिवहन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निरीक्षक यातायात ने चारधाम यात्रा के मध्यनजर उत्तरकाशी में टैक्सी यूनियन की ली बैठक, बाजार क्षेत्र में टैक्सियों के प्रवेश पर रोक

Spread the love उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा 2025 के सुचारु यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देश पर सोमवार को निरीक्षक यातायात राजेंद्र नाथ ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में यात्रा सीजन के दौरान बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए […]