श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सहायक रामचंद्र बिष्ट सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी विदाई
ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में सहायक पद पर कार्यरत रामचंद्र बिष्ट आज 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो ग। इस अवसर पर बीकेटीसी के चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह, ऋषिकेश में एक भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
25 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले रामचंद्र बिष्ट को समारोह में फूल मालाएं पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके परिजनों को भी समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्हें बैंड-बाजों की धुन पर सम्मानपूर्वक विदा किया गया, जिससे माहौल भावुक हो गया।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि रामचंद्र बिष्ट का मंदिर समिति में कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने सदैव सकारात्मक सोच और मनोयोग के साथ भगवान बदरी-केदार की सेवाकी। अधिकारी और कर्मचारी सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घ और सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबंधक विशाल पंवार, उदयवीर रमोला, अमरदेव बेलवाल, कल्याण सिंह नेगी, राहुल नेगी, विधाता देवी, अवर सहायक मनोज रावत, मुन्नी देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, रीना रावत, मनीष पालीवाल, शोभा ममगाई, राजू गोडियाल सहित **स्थानीय लोग व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

