मसूरी में रह रहे कश्मीरी नागरिकों के साथ पुलिस की बैठक, सौहार्द और सहयोग के माहौल की दी जानकारी

मसूरी में रह रहे कश्मीरी नागरिकों के साथ पुलिस की बैठक, सौहार्द और सहयोग के माहौल की दी जानकारी
Spread the love

मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत समस्त कश्मीरी नागरिकों के साथ बैठक/सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस बैठक में हाल ही में पहलगाम में घटित घटना के आलोक में उपस्थित नागरिकों से यह जानकारी ली गई कि क्या उन्हें किसी व्यक्ति विशेष, समुदाय या पार्टी से कोई समस्या है।

सभी कश्मीरी नागरिकों द्वारा एक स्वर में बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। वे मसूरी में स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर रहे हैं, यहाँ सभी लोग भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता और पुलिस प्रशासन द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

देवभूमि खबर

Related articles