एसओजी व पुरोला पुलिस की छापेमारी, कफनौल क्षेत्र में 50 नाली पर की जा रही अवैध अफीम की खेती की नष्ट

एसओजी व पुरोला पुलिस की छापेमारी, कफनौल क्षेत्र में 50 नाली पर की जा रही अवैध अफीम की खेती की नष्ट
Spread the love

उत्तरकाशी ।जनपद में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में एसओजी व पुरोला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सटीक सूचना के आधार पर 1 मई 2025 को कफनौल क्षेत्रान्तर्गत गैर, कफनौल व दारसों गांव की ‘बागी’ तोक में स्थित छानियों व बगीचों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 1 हेक्टेयर (करीब 50 नाली) भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्त की खेती का खुलासा करते हुए मौके पर ही फसल को नष्ट कर दिया।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के अभियान नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचने और उसे समाप्त करने के लिए जारी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

इस संयुक्त अभियान में एसओजी टीम के साथ-साथ चौकी नौगांव एवं थाना पुरोला की पुलिस टीम शामिल रही।

देवभूमि खबर

Related articles