एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
Spread the love

हरिद्वार। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर आज lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जनपद में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में एसएसपी डोबाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे। सीमावर्ती क्षेत्रों में हथियारों के साथ सघन चेकिंग की जाए और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को जनपद की सीमा में प्रवेश न दिया जाए। बाहरी व्यक्तियों का 100% सत्यापन कर उनकी पृष्ठभूमि की जांच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति या घटना के घटित होने पर बिना किसी देरी के तत्काल प्रतिक्रिया दी जाए और घटनास्थल पर संबंधित थाना प्रभारी के साथ सीमावर्ती थानों की टीम भी पहुंचे। रिस्पॉन्स टाइम को प्राथमिकता देने और समय से कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी सर्किल ऑफिसर्स अपने अधीनस्थ पुलिस बल को आपातकालीन स्थितियों में आवश्यक कर्तव्यों और सावधानियों के बारे में अच्छे से ब्रीफ करें। सोशल मीडिया की सख्त निगरानी करते हुए किसी भी भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने यह भी निर्देश दिए कि धार्मिक मामलों से जुड़े विवादों को प्राथमिकता पर सुलझाया जाए और यदि समाधान नहीं निकलता तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, सेना या पुलिस की वर्दी बेचने वाले व्यापारियों और टेलरों का सत्यापन कर उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि वे केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही वर्दी बेचें, और इसकी जानकारी स्थानीय थाने में दी जाए।

कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मियों को सतर्कता बरतने और मॉनिटरिंग लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अभिसूचना शाखा और मॉनिटरिंग सेल को सोशल मीडिया की गहन निगरानी कर हर लाभप्रद सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश भी जारी किए गए।

देवभूमि खबर

Related articles