अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर नैनीताल जिला न्यायालय की अनूठी पहल,एवं कर्मचारियों ने पैदल चलकर दी पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर नैनीताल जिला न्यायालय की अनूठी पहल,एवं कर्मचारियों ने पैदल चलकर दी पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल।अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के संदेश को सशक्त बनाने के लिए एक अनूठी पहल की गई। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हरीश कुमार गोयल के नेतृत्व में जिला न्यायालय नैनीताल के सभी न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने अपने आवास से कार्यस्थल तक पैदल चलकर लोगों को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण कम करने, पर्यावरण की रक्षा करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस पहल में बाह्य न्यायालय हल्द्वानी और रामनगर समेत अन्य विभागों ने भी भाग लिया और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दिवस मनाया।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम और उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव बीनू गुलयानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम “स्थायी विकास लक्ष्यों और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्य” है। इस थीम के तहत युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया है, जो स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति, सामाजिक विकास और शांति स्थापना में अहम योगदान देते हैं। यह दिवस युवाओं को अपने समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने और स्थायी विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि हर व्यक्ति इस दिशा में कदम बढ़ाए तो हम एक बेहतर राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में शामिल न्यायाधीश और अधिकारी इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हरीश कुमार गोयल, न्यायाधीश सुधीर तोमर, अपर जिला न्यायाधीश नैनीताल कुलदीप शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि प्रकाश, सिविल जज (सी0डि0) नैनीताल हर्ष यादव, सिविल जज (सी0डि0) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी, सिविल जज (जू0डि0) नैनीताल उर्वशी रावत, अपर सिविल जज (जू0डि0) नैनीताल स्नेहा नारंग, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेमा शर्मा**, शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा सहित न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles