पिथौरागढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिन्टन एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ
पिथौरागढ़।79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा खेल निदेशालय के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में तीन दिवसीय बैडमिन्टन और ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।
बैडमिन्टन प्रतियोगिता अंडर-08, 11, 13 एवं 15 वर्ष के बालक-बालिका वर्ग में तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट और सीनियर बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की जा रही है।
ताइक्वांडो के सब-जूनियर बालिका वर्ग में विभिन्न भार वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे —
- अंडर-18 किग्रा: हर्षिता उप्रेती
- अंडर-22 किग्रा: गीतिका सामंत
- अंडर-24 किग्रा: श्रेया वर्मा
- अंडर-26 किग्रा: काव्या पंत
- अंडर-29 किग्रा: भूमिका ऐर
- अंडर-32 किग्रा: सौम्या सेठी
- अंडर-35 किग्रा: भूमिका महरा
- अंडर-38 किग्रा: आराध्या विश्वकर्मा
- अंडर-41 किग्रा: प्रियंका सामंत
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों और प्रशिक्षण केंद्रों से कुल 407 खिलाड़ियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में बैडमिन्टन के लिए भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा, जगदीश सिंह अकोला, खगेन्द्र बिष्ट, हिमांशु महरा, नेहा धौनी और दिया जबकि ताइक्वांडो के लिए मनोज रावत, कमलेश मखौलिया, नवीन लुन्ठी, आयुष कुमार, नितिन राज और परीणिका चन्द शामिल रहे।
उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले कल से शुरू होंगे और विजेताओं को 15 अगस्त को मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर कै. देवी चंद, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक जर्नादन सिंह वल्दिया सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

