प्रोटोकॉल अधिकारी ललित मोहन ओली लापता, सचिवालय संघ ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की
देहरादून।उत्तराखंड सचिवालय संघ ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सचिवालय सेवा के श्री ललित मोहन ओली, वरिष्ठ प्रोटोकॉल अधिकारी, के लापता होने की सूचना दी है। संघ के अनुसार, श्री ओली 11 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे सचिवालय परिसर से अज्ञात स्थान के लिए निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।
पत्र में बताया गया है कि श्री ओली के पुत्र ने उन्हें ढूँढने का प्रयास किया और आखिरी बार उनकी लोकेशन हरिद्वार स्थित भगीरथ होटल में ट्रेस हुई। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है और उनका कोई अता-पता नहीं है।
सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा और महासचिव राकेश जोशी ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि श्री ओली के लापता होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को उच्च स्तर पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि उन्हें शीघ्र सुरक्षित खोजा जा सके।

