बद्रीनाथ धाम में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला श्रद्धालु की बची जान ,सेवा और संवेदना का उदाहरण बनी चमोली पुलिस

बद्रीनाथ धाम में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला श्रद्धालु की बची जान ,सेवा और संवेदना का उदाहरण बनी चमोली पुलिस
Spread the love

श्री बद्रीनाथ धाम। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सेवा भाव ने एक महिला श्रद्धालु की जान बचा ली। गुजरात से आए 110 श्रद्धालुओं का दल श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए बेरीवाल अतिथि भवन में ठहरा हुआ था। बीती रात्रि लगभग 12:30 बजे अचानक 62 वर्षीय महिला श्रद्धालु श्रीमती कैलाश बेन की तबीयत बिगड़ गई और स्थिति गंभीर हो गई।

थानाध्यक्ष बद्रीनाथ श्री नवनीत भण्डारी द्वारा पूर्व में होटल और आश्रम संचालकों के साथ की गई बैठकों में त्वरित पुलिस सहायता के दिए गए निर्देशों के आधार पर आश्रम स्वामी ने बिना देर किए तत्काल थाना बद्रीनाथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मोबाइल टीम तुरंत बेरीवाल अतिथि भवन पहुँची और बिना समय गंवाए महिला श्रद्धालु को थाने के सरकारी वाहन से स्वामी विवेकानंद अस्पताल पहुँचाया गया।

अस्पताल में डॉ. मृदुल ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर जोशीमठ रेफर कर दिया। जहाँ चिकित्सकीय देखभाल के बाद अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इस संवेदनशील कार्यवाही से भावुक महिला श्रद्धालु के परिजनों और दल के अन्य साथियों ने चमोली पुलिस का आभार जताया। श्रद्धालुजनों ने कहा कि *“पुलिस हमारे लिए देवदूत बनकर आई। अगर समय पर मदद न मिलती तो बड़ा संकट खड़ा हो जाता। पुलिस की इस सहायता को हम जीवन भर याद रखेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles