शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले तीन व्यक्तियों को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले तीन व्यक्तियों को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन लगाम के तहत पब्लिक न्यूसेंस और उपद्रव मचाने वाले असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष बड़कोट श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बड़कोट पुलिस टीम द्वारा शनिवार शाम गश्त और होटल-ढाबों की चेकिंग की गई। इस दौरान बड़कोट बाजार क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

देवभूमि खबर

Related articles