मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर का निरीक्षण, एक माह में फाइलों की वीडिंग प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर का निरीक्षण, एक माह में फाइलों की वीडिंग प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
Spread the love

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय की सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और अनुभागों में फैली पुरानी फाइलों की वीडिंग प्रक्रिया एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीडिंग के नियमों को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में फाइलों की छंटनी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने सचिव, सचिवालय प्रशासन को शीघ्र ही एक उपयुक्त रिकॉर्ड रूम तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें छंटनी के बाद आवश्यक फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सके। साथ ही उन्होंने उन अनुभागों पर चिंता व्यक्त की, जो एक ही कक्ष में संचालित हो रहे हैं। इसके समाधान हेतु 10–12 अनुभागों के लिए पोटा केबिन भवन की तात्कालिक व्यवस्था करने और अनुभागों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर के अंतर्गत अनुभागों का निरीक्षण रोस्टर पुनः प्रसारित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकारियों द्वारा अपने अनुभागों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही सचिवालय परिसर के सभी भवनों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles