मसूरी में बजट होटल उद्यमियों की बैठक, पर्यटन विकास और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
मसूरी।देव ऋषि एजुकेशनल सोसायटी, देहरादून द्वारा पर्यटन क्लस्टर उत्तराखण्ड के अन्तर्गत SIDBI क्लस्टर इंटरवेंशन प्रोग्राम के तहत बजट होटल उद्यमियों की एक बैठक होटल शिवालिक हिल्स, मसूरी में आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन श्री सिद्धार्थ मंडल, उप महाप्रबंधक SIDBI, श्री रजत अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मसूरी, श्री शैलेंद्र कर्णवाल, उपाध्यक्ष होटल एसोसिएशन मसूरी, श्री देवी गोदियाल, अध्यक्ष होटल एवं होम स्टे एसोसिएशन मसूरी, श्री दीपक गुप्ता, सचिव होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन मसूरी तथा श्री शरद सुंदरियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देव ऋषि एजुकेशनल सोसाइटी ने किया।
बैठक में SIDBI से जुड़े श्री देवकीनंदन (क्लस्टर मैनेजर), श्री कार्तिक कोटनाला (क्लस्टर एसोसिएट), तथा श्रीमती हरनीत नारंग (अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, DRES) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 92 होटल एवं होम स्टे उद्यमियों ने भाग लिया।
बैठक में होटल उद्योग की चुनौतियों, पर्यटन से जुड़े अवसरों तथा SIDBI की वित्तीय सहयोगात्मक पहलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय होटल उद्यमियों को सशक्त करना, पारंपरिक वंचित कार्मिकों को प्रशिक्षित कर सक्षम संसाधन बनाना और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देना है।
जल्द ही होटल कर्मचारियों के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण कार्यशालाएँ शुरू की जाएँगी। उल्लेखनीय है कि सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) MSME क्षेत्र के संवर्धन और विकास के लिए 1990 में स्थापित एक प्रमुख वित्तीय संस्था है, जिसका मुख्यालय लखनऊ में स्थित है।

