निर्माण व्यय आंकलन हेतु बीकेटीसी उप समिति की बैठक संपन्न
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर निर्माण कार्यों में हुए व्यय के आंकलन हेतु बीकेटीसी उप समिति की बैठक शनिवार देर शाम केनाल रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने की।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उप समिति की बैठक में पूर्व में किए गए निर्माण कार्यों पर हुए व्यय का आंकलन और समीक्षा की गई। साथ ही वर्तमान में चल रहे और प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, सदस्य नीलम पुरी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, लेखाकार भूपेंद्र रावत और अवर अभियंता गिरीश रावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

