SSP नैनीताल मीणा का बड़ा कदम – बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल–कॉलेज के बाहर सादे वस्त्रों में पुलिस का पहरा, मनचलों की अब खैर नहीं

SSP नैनीताल मीणा का बड़ा कदम – बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल–कॉलेज के बाहर सादे वस्त्रों में पुलिस का पहरा, मनचलों की अब खैर नहीं
Spread the love

नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद में बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूल टाइम पर छात्राओं पर गलत नजर रखने या कमेंट करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाही की जाए। साथ ही सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों को भी लगातार निगरानी में लगाया गया है।

स्कूल टाइम पर छात्राओं पर बुरी नजर डालने और अभद्र कमेंट करने वालों पर पुलिस टीम रोजाना कार्रवाई कर रही है।

स्कूलों के बाहर बिना कारण खड़े पाए जाने पर 34 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और ₹8200 का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा पाए जाने पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 08 वाहन सीज किए गए।

थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान 03 नाबालिग बालकों को वाहन चलाते पकड़ा गया। वाहनों को सीज किया गया और उनके परिजनों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत अभियोग दर्ज हुआ। तीनों नाबालिकों और उनके साथ बैठे 02 अन्य बच्चों की काउंसलिंग कराकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।

छात्र–छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी दी गई। महिला अपराध, पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध से सतर्क रहने और बचने के उपाय बताए गए। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हुए नशे के घातक दुष्परिणाम और इससे जुड़े अपराधों के बारे में बताया गया। साथ ही ट्रैफिक नियमों और एम.वी. एक्ट की जानकारी देकर बच्चों को जागरूक किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूल–कॉलेज के बाहर अराजकतत्वों की कोई जगह नहीं होगी। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles