उत्तराखंड एकीकृत उद्यानिक विकास परिषद की कार्यशाला में परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

उत्तराखंड एकीकृत उद्यानिक विकास परिषद की कार्यशाला में परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Spread the love

देहरादून। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) से प्रायोजित उत्तराखंड एकीकृत उद्यानिक विकास परिषद के अंतर्गत उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा देहरादून सर्किट हाउस में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला 22 से 24 सितम्बर तक चली।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य परियोजना को क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से प्रारंभ करने की तैयारी को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम में फील्ड स्तर पर फसल योजना तैयार करना, शंकाओं का समाधान, हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और परियोजना से जुड़े स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करना प्रमुख बिंदु रहे।

कार्यशाला में गढ़वाल मंडल के टिहरी और उत्तरकाशी तथा कुमाऊँ मंडल के पिथौरागढ़ और नैनीताल से जिला क्रियान्वयन इकाई, क्लस्टर आधारित व्यवसाय संगठन और किसान उत्पादक संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक डॉ. रतन कुमार, डॉ. सुरेश राम, नरेंद्र यादव, महेन्द्र पाल, रक्षा भट्ट, दीपिका शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन उद्यान विभाग के योगेश भट्ट ने किया। साथ ही परियोजना से जुड़े बाहरी विशेषज्ञों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

देवभूमि खबर

Related articles