HTML tutorial
HTML tutorial

अभिनेत्री दीया मिर्जा को सयुक्त राष्ट्र ने बनाया अपना खास दूत

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।संयुक्त राष्ट्र ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को अपना खास दूत बनाया है। बता दें कि इस काम के लिए दुनिया की 18 जानी मानी हस्तियों को चुना गया है जिनमें से एक दिया मिर्जा हैं। दिया ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि- ‘संयुक्त राष्ट्र में सतत विकास लक्ष्यों के महासचिव के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और विशेषाधिकार की बात है।’ बता दें कि चुने गए लोगों में चीन के बड़े उद्योगपति और अली बाबा कंपनी के प्रमुख जैक मा भी शामिल हैं।

इन खास डिप्लोमैट को जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को प्रचारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस सभी डिप्लोमैट को यूएन के महासचिव एनटोनियो गुटेरस ने नियुक्त किया है। दीया मिर्जा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सदभावना दूत के रूप में पहले भी यूएन से जुड़ी रही हैं। ऐसे में ये नई जिम्मेदारी मिलने से वे काफी खुश हैं।

देवभूमि खबर

Related articles