मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Spread the love

रूद्रपुर। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों तथा विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त श्री रावत ने प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति का जायजा लिया तथा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अंतर्गत विनियमित क्षेत्र से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों और पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने ई-मानचित्र प्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही मानचित्रों पर निर्णय लिया जाए। प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति और राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न सिविल कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मण्डलायुक्त ने वर्तमान में चल रहे, प्रस्तावित तथा पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में 17.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय भवन को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।

मण्डलायुक्त ने एनएच-87 पर डीडी चौक से त्रिशूल चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जन-शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ प्राथमिकता पर किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र चौधरी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, अभय प्रताप सिंह, गौरव पाण्डेय, रविन्द्र जुआठा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्राधिकरण नरेन्द्र नवानी, जल संस्थान तरूण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Spread the love रूद्रपुर। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों तथा विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त श्री रावत ने प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति का जायजा […]