निर्धारित समय से अधिक संचालन पर जैन जी बार का लाइसेंस निरस्त, आबकारी विभाग की सख्त चेतावनी

निर्धारित समय से अधिक संचालन पर जैन जी बार का लाइसेंस निरस्त, आबकारी विभाग की सख्त चेतावनी
Spread the love

देहरादून। आबकारी विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा से अधिक संचालन करने पर जैन जी बार का अनुज्ञापन निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी वी.के. जोशी के निर्देशन में की गई।

इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ने अपने कार्यालय में शहर के बार संचालकों, विशेष रूप से नाइट क्लब और पब अनुज्ञापियों की बैठक आयोजित की। बैठक में सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बार संचालन के दौरान अनुज्ञापन की शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए और निर्धारित समयावधि के भीतर ही प्रतिष्ठान संचालित किए जाएं।

अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अनुज्ञापन तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी बार अनुज्ञापियों ने नियमों के पालन को लेकर सहमति जताई।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को शहर में नियमों के सख्त अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles