देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी
Spread the love

देहरादून। नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित कर दिया गया है। इस निर्णय से संविदा नाला गैंग, पुरानी मोहल्ला स्वच्छता समिति, रात्रि गैंग, सामान्य कर्मचारी और ड्राइवरों को सीधा लाभ मिलेगा।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष सोनू खेरवार और सचिव धीरज भारती के प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल एवं सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा और कार्यक्षमता में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

देवभूमि खबर

Related articles