रायपुर में 15 लाख की चोरी का खुलासा, नशे का आदी शातिर चोर गिरफ्तार; ज्वेलरी, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद

रायपुर में 15 लाख की चोरी का खुलासा, नशे का आदी शातिर चोर गिरफ्तार; ज्वेलरी, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद
Spread the love

देहरादून । रायपुर थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की चोरी की गई ज्वेलरी, लैपटॉप, घड़ी, 100 अमेरिकी डॉलर का नोट और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक 3 जुलाई 2026 को शिव गंगा एन्क्लेव, डांडा लखौंड निवासी डॉ. अमर लता ने अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, करीब 230 लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों का सत्यापन किया।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को सिक्यूआई रायपुर क्षेत्र से आरोपी सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह पूर्व में नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय भट्ट, अपर उपनिरीक्षक ए.के. बलूनी, हेड कांस्टेबल दीपप्रकाश, हेड कांस्टेबल प्रेम पंवार, कांस्टेबल मुकेश कण्डारी, कांस्टेबल बृजमोहन सिंह एवं कांस्टेबल दीपक कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवभूमि खबर

Related articles