उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को मतदान

उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को मतदान
Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है।
आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के तहत 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पश्चिम बंगाल की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। पश्चिम बंगाल की रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट सदस्य श्रीमती रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद 16 जुलाई 2026 को रिक्त हुई थी और उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था।

निर्वाचन आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि मतदान के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित विनिर्देश वाले एकीकृत बैंगनी रंग के रेखांकन पेन का ही प्रयोग किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles