दुनिया में भारत की स्थिति मजबूत के पीछे श्रेय भारतीय प्रवासियों को जाता है:मोदी

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलंबो के इंडिया हाऊस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज दुनिया में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है और इसका श्रेय का एक बड़ा हिस्सा भारतीय प्रवासियों को जाता है। मैं जहां भी जाता हूं, भारतीय प्रवासी की सफलताओं और उपलब्धियों के बारे में बताया जाता है!’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने में, भारत के प्रति दुनिया का सकारात्मक ख्याल तैयार करने में विश्व में रह रहे भारतीयों ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है। आजादी के बाद देश में हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा मतदान इस चुनाव में हुआ है। देश के इतिहास में पहली बार इस चुनाव में पहली बार महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया है।

पीएम ने कहा कि इस चुनाव ने दुनिया को एक संदेश दिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना परिपक्व है। भारत में लोकतंत्र एक व्यवस्था नहीं है बल्कि यहाँ लोकतंत्र एक संस्कार है। 130 करोड़ देशवासियों का कल्याण यही सरकार का लक्ष्य होता है और यही सरकार की जिम्मेदारी होती है। हमें देश को आगे ले जाना है, देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करना है। भारत की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए मैं आप सभी को भी निमंत्रण देता हूं।

देवभूमि खबर

Related articles