मैदानी जनपदों में फिलहाल मौसम में बदलाव आने की कोई संभावना नहीं

मैदानी जनपदों में फिलहाल मौसम में बदलाव आने की कोई संभावना नहीं
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश के मैदानी जनपदों में रह रहे लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी से जूझना होगा। देहरादून समेत प्रदेश के हरिद्वार, उधमसिंह नगर जैसे विभिन्न मैदानी जनपदों में इन दिनों पारा 38 डिग्री के पार पहुंच रहा है। हालांकि पहाड़ी जिलों में हल्की-हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश के मैदानी जनपदों में फिलहाल मौसम में बदलाव आने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश के कुछ मैदानी जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाएगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं दूसरी तरफ बात प्रदेश के पहाड़ी जनपदों जैसे उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बरसात हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पहाड़ी जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले लंबे समय से चिलचिलाती गर्मी से प्रदेशवासी खासे परेशान हैं। ऐसे में अब लोगों को मानसून के आगमन का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी 28 जून तक ही मानसून दस्तक देगा। हालांकि उससे पहले ही प्रदेश में प्री-मानसून से बारिश की संभावना जताई गई है।

देवभूमि खबर

Related articles